Saved
hindi

गवाही

By Sam Alex Pasula

Verse 1

आनंद से भर दिया, सब कुछ किया नया
वो बीता हुआ जीवन तूने दफना दिया
तेरी दया से ही सब कुछ बदल गया
उमड़ रहा है ये जीवन मेरा

Pre-Chorus

तेरी चाहत, मेरी भलाई, मेरी समृद्धि है
तेरी मोहब्बत, सारी इबादत, यीशु बस तेरी है

Chorus

तो मैं गाऊंगा भलाई तेरी
सबको सुनाऊंगा ये गवाही मेरी

Verse 2

बीमारी से चंगाई, बंधन से रिहाई
आजाद किया है यीशु तूने मुझे

Bridge

हर पल जब मैं तेरे प्रेम को याद करूं
दूर नहीं है यीशु, मेरे साथ है तू

गवाही Lyrics · Elroi Tunes