Saved
hindi

हाज़िर

By Bridge Music

Verse 1

सारे जहाँ का बादशाह
है मुझमें आकर बस गया
शान और शौकत से तू भरा
ख़ुद जैसा मुझको है किया

Chorus

है हाज़िर, है हाज़िर
मेरी कहानी में तू है हाज़िर

Verse 2

मेरे हिस्से में थी सज़ा
तूने ले ली मेरी जगह
येशु, ऐसी तेरी वफ़ा
कि तूने सब कुछ सह लिया

Chorus

है हाज़िर, है हाज़िर
मेरी कहानी में तू है हाज़िर

Bridge

सारे हालातों में, सारे लम्हातों में, सारे जज़्बातों में तू हाज़िर है
शेरों की माँद में या भड़कती आग में भी, हर इम्तिहान में तू हाज़िर है

Outro Chorus

मैं हाज़िर, मैं हाज़िर
तेरी कहानी में... मैं हूँ हाज़िर

हाज़िर Lyrics · Elroi Tunes