Saved
hindi

कुछ पल

By Natasha Miriam Lyall

Chorus

कुछ पल जो तेरे साथ बैठा हूँ
लगता है मुझे, मैं ज़िंदा हूँ (2)

Refrain

अब भी मुझमें साँस बाकी है (2)
तेरे साये में मैं खुश रहता हूँ
लगता है मुझे, मैं ज़िंदा हूँ

Verse 1

कुछ अलग सी यह बात है
चाहे जो भी हालात है
इस दिल को सुकून है
येशु, तू जो मेरे साथ है

Section 4

क्या पता था मुझे, तू मोहब्बत है (2)

Section 5

इस दिल को तो बस तेरी हसरत है
लगता है मुझे, मैं ज़िंदा हूँ

Refrain

अब भी मुझमें साँस बाकी है (2)
तेरे साये में मैं खुश रहता हूँ
लगता है मुझे, मैं ज़िंदा हूँ

Verse 2

तेरे कंधे पे सर हो मेरा
और रो लूँ यूँ ही चंद पल
मेरी नज़रें तुझी पर टिकी
वक़्त थम जाए, दिन जाए ढल

Section 8

कोई तुझसा नहीं खूबसूरत है (2)
इस दिल को तो बस तेरी हसरत है
लगता है मुझे, मैं ज़िंदा हूँ

Outro

कुछ पल जो तेरे साथ बैठा हूँ
लगता है मुझे, मैं ज़िंदा हूँ

Outro

कुछ पल Lyrics · Elroi Tunes