Saved
hindi

हर तरफ, हर जगह तू ही तू है खुदा

By Anish Masih

Chorus

हर तरफ, हर जगह तू ही तू है खुदा
मैं किसी भी बला से ना डरूँ
तू जो रहबर है, तू जो है शफिया
मैं कुछ भी फ़िक्र ना करूँ
मेरा हर पल, मेरा कल
तेरे हाथों में है यीशु (2)

Verse 1

कल क्या आएगा, मैं नहीं जानूँ
बस यही जानूँ कि तू है
तेरी कृपा से अब तक चला हूँ
साथ मेरे कल भी तू है (2)
चाहे कुछ रहे या ना रहे
तू मेरे साथ है पर सदा (2)

Verse 2

तुझमें, ऐ मसीह, मेरी तो ये ज़िंदगी
हर क्षण बेहतर हो रही
तेरी ही आरज़ू, तेरी ही बंदगी
जान मेरी हर पल कर रही (2)
तू मुझमें रहे, दिल ये कहे
जी सकूँ ना मैं तेरे बिना (2)

Chorus

हर तरफ, हर जगह तू ही तू है खुदा
मैं किसी भी बला से ना डरूँ
तू जो रहबर है, तू जो है शफिया
मैं कुछ भी फ़िक्र ना करूँ
मेरा हर पल, मेरा कल
तेरे हाथों में है यीशु (2)

हर तरफ, हर जगह तू ही तू है खुदा Lyrics · Elroi Tunes