Saved
hindi

Humdard (Mere Zakhmon Ka Marham Tu Hi) – Jaago Music Hindi Christian Worship Song

By Sheldon Bangera

Verse 1

जब अपने छोड़ चले
सिर्फ तू ही बचा था, मसीह
जब समझी न दुनिया
तूने ही समझा था तभी

Pre-Chorus

आँसुओं की नदियों ने तकिये को जब भिगोया
खामोशी की चीखों में तू कमरे में आया

Chorus

हमदर्द तू, हमराज़ भी
तू दोस्त है, मेरा मीत तू ही
सफ़र में तूने थामा हाथ भी
मेरे ज़ख्मों का मरहम तू ही

Verse 2

तन्हा बेवफ़ाई में
पाया तुझको साथ, मसीह
जब सब था खोया मैं
दिलासा तू बना था तभी

Pre-Chorus

आने वाले कल के डर से जी मेरा घबराया
तूने ही पुकारा, तूने सीने से लगाया

Chorus

हमदर्द तू, हमराज़ भी
तू दोस्त है, मेरा मीत तू ही
सफ़र में तूने थामा हाथ भी
मेरे ज़ख्मों का मरहम तू ही

Bridge

मेरे अश्कों को तूने संभाल के रखा है
मेरा दर्द तेरा बना
यह नाज़ुक जान, सिर्फ तुझ पर ही फ़िदा है
तू ही जीने की वजह

Humdard (Mere Zakhmon Ka Marham Tu Hi) – Jaago Music Hindi Christian Worship Song Lyrics · Elroi Tunes