Saved
hindi

Pankhon Taley – Dua Mein Shabd Na Rahein | Hindi Christian Worship Song

By

Verse 1

दुआ में शब्द न रहें
आँसू ही बयान करें
जो कहना चाहूँ तुझसे मैं खुदा
ये आँसू हैं तो बह रहे
पर हारा नहीं हूँ मैं
ईमान अब भी तुझमें है मेरा (2)

Pre-Chorus

गर बिखरा सा हूँ, तू संवार देगा
गर टूटा मैं हूँ, तू संभाल लेगा (2)

Chorus

पंखों तले तू छिपाएगा मुझे
उँगलियों को मेरी थाम के
तू चलाएगा मुझे
इमैनुएल, तू साथ रहेगा
अंधेरों में भी मुझको तू
गिरने न देगा (2)

Verse 2

आया हूँ पास मैं तेरे
लेके सारी ख्वाहिशें
पर सबसे ज़्यादा तू चाहिए
कोई समझे न मुझे
चाहे कोई कुछ कहे
मुझे सबसे ज़्यादा तू ही चाहिए (2)

Pre-Chorus

गर बिखरा सा हूँ, तू संवार देगा
गर टूटा मैं हूँ, तू संभाल लेगा (2)

Chorus

पंखों तले तू छिपाएगा मुझे
उँगलियों को मेरी थाम के
तू चलाएगा मुझे
इमैनुएल, तू साथ रहेगा
अंधेरों में भी मुझको तू
गिरने न देगा (2)

Bridge

तू ही दर्द देता, मलहम लगाता है
तू तराई में ले जाए, ऊँचा उठाता है (2)
तू घूरे से उठाके, शहज़ादों संग बिठाए
जब कोई तुझे पुकारे, उसके संग तू आ जाए

Chorus

पंखों तले तू छिपाएगा मुझे
उँगलियों को मेरी थाम के
तू चलाएगा मुझे
इमैनुएल, तू साथ रहेगा
अंधेरों में भी मुझको तू
गिरने न देगा (2)

Pankhon Taley – Dua Mein Shabd Na Rahein | Hindi Christian Worship Song Lyrics · Elroi Tunes